छपरा से पनवेल के लिए स्पेशल ट्रेन की मिली सौगात, 1 दिसंबर तक 11 फेरों में चलेगी ट्रेन

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05069/05070 छपरा-पनवेल-छपरा साप्ताहिक त्यौहार विषेष गाड़ी का संचलन छपरा से 21 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को तथा पनवेल से 22 सितम्बर से 01 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार को 11 फेरों के लिये किया जायेगा।
05069 छपरा-पनवेल साप्ताहिक त्यौहार विषेष गाड़ी 21 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येकशनिवार को छपरा से 13.15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 14.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.20 बजे,औड़िहार से 16.05 बजे, जौनपुर से 17.50 बजे, वाराणसी से 19.50 बजे, मिर्जापुर से 21.17 बजे, प्रयागराज छिवकी से 23.05 बजे, दूसरे दिन मानिकपुर से 02.20 बजे, सतना से 03.35 बजे, कटनी से 04.55 बजे,जबलपुर से 06.25 बजे, नरसिंहपुर से 07.45 बजे, पिपरिया से 08.45 बजे, इटारसी से 11.00 बजे, भुसावल से 15.15 बजे, नासिक रोड से 18.50 बजे, ईगतपुरी से 19.55 बजे तथा कल्याण से 21.23 बजे छूटकर पनवेल 22.00 बजे पहुँचेगी।
1 दिसंबर तक चलेगी ट्रेन
वापसा यात्री में 05070 पनवेल-छपरा साप्ताहिक त्यौहार विषेष गाड़ी 22 सितम्बर से 01 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार को पनवेल से 23.20 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 23.51 बजे, दूसरे दिन ईगतपुरी से 03.10 बजे,नासिक रोड से 04.00 बजे, भुसावल से 07.30 बजे, इटारसी से 13.10 बजे, पिपरिया से 14.12 बजे,नरसिंहपुर से 15.17 बजे, जबलपुर से 18.10 बजे, कटनी से 19.30 बजे, सतना से 21.00 बजे, मानिकपुर से22.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 23.55 बजे, तीसरे दिन मिर्जापुर से 02.10 बजे, वाराणसी से 04.55 बजे,जौनपुर से 06.20 बजे, औंड़िहार से 07.30 बजे, गाजीपुर सिटी से 08.10 बजे तथा बलिया से 09.45 बजे छूटकर छपरा 11.35 बजे पहुँचेगी।
ट्रेन में लगा है 22 कोच
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल. एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 05, शयनयान श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 10 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



