छपरा के रास्ते चलनेवाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में लगेगा अत्याधुनिक LHB कोच

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर एवं पाटलिपुत्र से 22 मार्च,2025 से तथा 15107/15108 बनारस-लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस में बनारस एवं लखनऊ से 24 मार्च,2025 से कन्वेंशनल रेक के स्थान पर अत्याधुनिक एल.एच.बी. रेक लगाया जायेगा।
संशोधित रेक संरचना के अनुसार 22 मार्च,2025 से 15080/ 15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07 तथा द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 10 कोचों सहित कुल 19 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
इसी प्रकार संशोधित रेक संरचना के अनुसार 24 मार्च,2025 से 15107/15108 बनारस-लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 08 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के 01 कोच सहित कुल 16 एल.एच.बी. कोच
लगाये जायेंगे।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15125/15126 बनारस-पटना-बनारस एक्सप्रेस के रेक संरचना में परिवर्तन किया गया है।फलस्वरूप संशोधित रेक संरचना के अनुसार 15125/15126 बनारस-पटना-बनारस एक्सप्रेस में 26 मार्च,2025 से परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार वातानुकूलित चेयरकार के 02, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा चेयरकार के 16 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







