छपरा में भिखारियों के रहने के लिए खुला सेवा कुटीर, रहने-खाने से लेकर इलाज तक सुविधाएं उपलब्ध

छपरा। छपरा में सड़कों पर, मंदिर के पास और रेलवे स्टेशनों के पास भीख मांगने वालों के लिए सरकार ने पहल की है। सरकार के द्वारा छपरा में सेवा कुटीर खोला गया है। सेवा कुटीर यानी पुरुष भिक्षुक पुनर्वास केंद्र खोला गया है। मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, द्वारा संचालित सेवा कुटीर (पुरुष भिक्षुक पुनर्वास केंद्र) का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अमन समीर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सेवा कुटीर में आवासित लोगों से उनका कुशल क्षेम पूछा तथा नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने किचेन में खाने पीने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। मंदिर सड़क पर भीख मांगने वाले लाचार व्यक्ति को केंद्र पर रहने, खाने से लेकर इलाज तक की बेहतर सुविधा मुफ्त दी जाएगी।
मानसिक शारीरिक रूप से स्वच्छ होने के बाद उनकी क्षमता के अनुसार वोकेशनल ट्रेनिंग भी दिलाई जाएगी। इसके माध्यम से भिक्षावृत्ति से लोगों को निकाला जा सकता है। साथ ही लाचार और लावारिस व्यक्ति को बेहतर जीवन जीने का अधिकार भी मिलेगा। क्षमता के अनुसार इन्हें वोकेशनल प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।दरअसल भिक्षाटन और भिक्षुकों को इस योजना के माध्यम से उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की पहल है.
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, सुश्री श्रेया श्री, सहायक निदेशक, रश्मि कुमारी एवं बुनियाद केंद्र की डीपीएम नीलू कुमारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



