क्राइमछपराबिहार

छपरा में छात्रा की गला काटकर हत्या, मचा कोहराम

छपरा । सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के रज्जूपुर टोला स्थित एक खेत से पुलिस ने एक छात्रा का शव बरामद किया। मृतका जूली कुमारी(22) भेल्दी थाने के रज्जूपुर टोला गांव के शोमनाथ सिंह की पुत्री बतायी जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के रज्जूपुर टोला गांव के शोमनाथ सिंह की पुत्री जूली कुमारी बुधवार की रात से घर से निकली थी।रात में उसके घर पर नहीं लौटने पर परिजन परिजन गुरूवार की सुबह तक खोजबीन करते रहे मगर कुछ भी पता नहीं चला।

गुरुवार को दोपहर में गांव की एक महिला चारा लेने के लिए खेत की तरफ गई तो एक लड़की का शव आलू मक्के के खेत में देख चिल्लाने लगी।ग्रामीण के साथ-साथ परिजन भी पहुंच गए और शव को जूली कुमारी के रूप में पहचान हुई।परिजनों ने इसकी सूचना भेल्दी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।घटनास्थल से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है।छात्रा के साथ हत्यारों द्वारा रेप करने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।वैसे पुलिस विभिन्न विन्दु पर गहनता से जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाया गया कि छात्रा के साथ रेप की गई है या नहीं?

जूली कुमारी का शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मां मिन्ता देवी पिता शोमनाथ सिंह,बहन रचना भाई हिमांशु पीयूष दहाड़ मारकर रो रहा था।बताते चलें कि जूली की शादी 4 मार्च को होने वाली थी।

Author Profile

Himanshu Yadav

Related Articles

Back to top button