
छपरा। सारण पुलिस ने 48 घंटे के भीतर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए मांझी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में शराब माफियाओं के खिलाफ निर्णायक ऑपरेशन चलाया। मंगलवार की मध्यरात्रि मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नदी मार्ग से नाव के जरिये यूपी से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लेकर बिहार की ओर आ रहे एक गिरोह को दबोचने के लिए अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान शराब तस्करों ने पुलिस को देखते ही नाव किनारे लगाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुख्य आरोपी अजय राय के पैर में गोली लगी और वह मौके पर घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल तस्कर के साथ उसके एक अन्य साथी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें अभिरक्षा में इलाज के लिए भेजा गया। पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस ने बाद में छापेमारी कर तीन और शराब माफियाओं को दबोच लिया। इस प्रकार कुल पाँच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
नदी में चलाया गया ऑपरेशन
मांझी थाना पुलिस द्वारा दुर्गा घाट–बलिया मोड़ के पास नदी में नाव से की गई इस छापेमारी में पुलिस ने गिरोह के पास से 2 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, 5 कारतूस के खोखे, कुल 752.60 लीटर विदेशी शराब (अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख) एक नाव बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह खेप यूपी के रास्ते बिहार में खपाने की योजना थी।
स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की तैयारी
मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष और सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर पूरे ऑपरेशन का निरीक्षण किया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द सजा दिलाई जाएगी। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम–पते
- अजय राय, पिता – हीरालाल राय, गांधी चौक, थाना-नगर, जिला-सारण
- सुकेश राय, पिता – जगदीश राय, पूर्वी दहियावाँ, थाना-नगर, जिला-सारण
- सरोज कुमार, पिता – जनार्दन राय, दहियावाँ दरगाह, थाना-नगर, जिला-सारण
- प्रेम प्रकाश, पिता – जनार्दन राय, दहियावाँ दरगाह, थाना-नगर, जिला-सारण
- जनार्दन राय, पिता – राम गोबिन्द राय, दहियावाँ दरगाह, थाना-नगर, जिला-सारण
इस कार्रवाई के साथ शराब माफियाओं के खिलाफ जिले में पुलिस की सतत और कड़ी कार्रवाई एक बार फिर दिखाई दी है। इसके दो दिन पहले ही पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कुख्यात शिकारी राय को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही ये सफलताएँ जिले में शराब तस्करी पर पुलिस की कड़ी पकड़ का संकेत देती हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







