छपरा-सिवान रेलखंड पर दौड़ी निरीक्षण यान ट्रेन , DRM ने की रेलवे ट्रैक की स्क्रीनिंग

छपरा। वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण यान से छपरा- सीवान रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण कर रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे यात्री सुख सुविधाओं के विकास कार्यों एवं इस रेल खण्ड पर संरक्षा का निरीक्षण किया ।
सीवान रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण
इस दौरान उन्होंने सीवान रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पैनल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्ग, साफ-सफाई तथा रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया तथा अमृत भारत स्टेशन के प्रस्तावित स्वरूप को निरीक्षण किया और समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करने का सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। इसके उपरान्त मण्डल रेल प्रबंधक ने माल गोदाम का निरीक्षण किया और अधिक से अधिक माल लदान के लिए सम्बंधित अधिकारियों एवं पर्वेक्षक को निर्देश दिया।
रेलवे ट्रैक की स्क्रीनिंग और संरक्षा की जाँच :
इसी दौरान उन्होंने संरक्षा से जुड़े रिले रूम, आईपी एस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग, चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका, निरस्तीकरण काउन्टर एवं रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।
मंडल रेल प्रबंधक अपने विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान छपरा – सीवान रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई , पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के पुनश्चर्या प्रशिक्षण समेत सक्षमता प्रमाण पत्र एवं पीएमई प्रमाण पत्रों की जाँच की तथा अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त रेल खण्ड के रेल पथ, रेल बैलास्ट, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट,काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी ।
इस निरीक्षण के अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ऋषि श्रीवास्तव ,उप मुख्य इंजीनियर (गति शक्ति) आई. सी. सुभाष,सहायक मंडल इंजीनियर सीवान राजेश कुमार मिश्रा, सहायक परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) हीरा लाल, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



