छपरा से आनंद विहार तक लिए त्यौहार सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सौगात, यात्रियों को मिलेगी राहत

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05109/05110 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा त्यौहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 18 सितम्बर से 27 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 19 सितम्बर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 11 फेरों हेतु किया जायेगा ।
05109 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 18 सितम्बर से 27 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को छपरा से 17.45 बजे प्रस्थान कर सीवान से 18.30 बजे, देवरिया सदर से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.37 बजे, बस्ती से 22.04 बजे, गोण्डा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00.42 बजे, सीतापुर जं0 से 03.05 बजे, बरेली जं0 से 06.03 बजे तथा मुरादाबाद से 08.30 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 11.50 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्री में 05110 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 19 सितम्बर से 28 नवम्बर,2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 12.55 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 15.40 बजे, बरेली जं0 से 17.07 बजे, सीतापुर जं0 से 20.45 बजे, बुढ़वल से 22.20 बजे, गोण्डा से 23.45 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 01.25 बजे, खलीलाबाद से 02.00 बजे, गोरखपुर से 03.05 बजे, देवरिया सदर से 04.05 बजे तथा सीवान से 05.05 बजे छूटकर छपरा 06.45 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूति प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







