New TVS Jupiter 125 2025: लेटेस्ट एडिशन में TVS Jupiter का चकाचक स्कूटर लॉन्च, बेहतरीन डिज़ाइन और स्मार्ट तकनीक से लैस
TVS Jupiter 125 Dual Tone SXC नए अवतार में लॉन्च

TVS Jupiter 125 Dual Tone SXC – भारतीय बाजार में TVS Jupiter एक बेहद ही पॉपुलर स्कूटर है और हाल ही में इसका एक नया मॉडल लॉन्च हुआ है. टीवीएस जुपिटर 125 डुअल टोन स्मार्टकनेक्ट (SXC) (TVS Jupiter 125 Dual Tone) अब मार्केट में आ चुका है. ये स्कूटर का लेटेस्ट एडिशन है. इसमें काफी काफी ज्यादा फीचर्स तो मिलते हैं. चलिए आज हम आपको इस स्कूटर की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं.
डुअल-टोन स्टाइलिंग के साथ दमदार डिज़ाइन
इसमें आपको डुअल-टोन स्टाइलिंग के साथ दमदार डिज़ाइन, आकर्षक LED हेडलैंप और सिग्नेचर डिज़ाइन लैंग्वेज, सबसे बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, फ्रंट फ्यूल फिल, मेटल मैक्स बॉडी, डायमंड-कट एलॉय व्हील, कुशन वाली पिलियन बैकरेस्ट के साथ अपनी क्लास में सबसे लंबी सीट, स्मार्ट अलर्ट (कॉल, SMS,) के साथ पूरी तरह से डिजिटल रिवर्स LCD क्लस्टर आदि देखने को मिलता है.
इंजन और पावर
इस स्कूटर के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 124.8 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल जाता है. इतना ही नहीं इसमें iGO असिस्ट तकनीक भी मिलती है जिसकी वजह से ये 4,500 आरपीएम पर 11.1 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. जिससे आपको ज्यादा पिक-अप, ज्यादा माइलेज मिलता है.
बेहतरीन डिज़ाइन और स्मार्ट तकनीक से लैस
टीवीएस ज्यूपिटर 125 डुअल टोन SmartXonnect बेहतरीन डिज़ाइन और स्मार्ट तकनीक से लैस है. यह आज के शहरी कम्यूटर के लिए हर तरह से उपयुक्त है. नए वेरिएंट की शुरूआत Jupiter लाइनअप को आकर्षक फीचर्स के साथ और भी मज़बूत बनाती है जो 125cc सेगमेंट के स्कूटर में सबसे बेहतरीन हैं और Zyada फिलॉसफी को आगे बढ़ाते हैं.
New TVS Jupiter 125 Dual Tone SXC की कीमत
कीमत की अगर बात करें तो नया TVS Jupiter 125 Dual Tone SXC अब TVS डीलरशिप पर 88942/- रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है.
Author Profile
Latest entries
- July 13, 2026TechnologyAcer Sospiro A15 हुआ लॉन्च, मिल रहा Dual डिस्प्ले के साथ 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी
- July 13, 2026राजनीतिMoto G77 Power की पहली सेल शुरू, 7000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ मचाएगा धमाल
- July 11, 2026Autoभारत में लॉन्च हुई Tata Sierra EV, मिलेंगी 665 किलोमीटर की रेंज और लाइफटाइम बैटरी वारंटी!
- July 11, 2026Auto₹10.49 लाख में आई Nissan Tekton की नई SUV कार, 5-स्टार सुरक्षा के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स!



