पिता है बस ड्राइवर, अब बेटी उड़ाएगी जहाज
मेरठ। कहते हैं हौसलों से उड़ान भरने वालो को पंखो की जरुरत नहीं होती है। इस बात को सच साबित करके दिखाया है उत्तर प्रदेश के मेरठ की बेटी श्रुति सिंह ने जो अब देश के आसमान में सेना के विमान की कमान संभालेगी। श्रुति सिंह का चयन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर होने के होने के बाद पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। ख़ास बात यह है कि श्रुति बेहद ही सामान्य परिवार से आती है। वहीँ उनके पिता बस ड्राइवर हैं।
मेरठ की बिटिया उड़ाएगी सेना का विमान
श्रुति के पिता उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में सरकारी बस चलाते हैं। लेकिन अब उनकी बेटी सेना के विमान उड़ाएगी। श्रुति ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में पूरे देश में दूसरी रैंक पाई है। श्रुति की इस सफलता ने पूरे मेरठ का नाम रौशन कर दिया है। वहीँ श्रुति अपनी इस कामयाबी के पीछे की वजह पिता का परिश्रम और माँ का त्याग बताती हैं।
पिता चलाते हैं बस
श्रुति सिंह के पिता के पी सिंह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में एक ड्राइवर के पद पर तैनात हैं जो की सरकारी बस चलाते हैं। शायद किसी ने सोचा होगा कि एक ड्राइवर की बेटी सेना के विमान उड़ाएगी। लेकिन श्रुति ने अपनी काबिलियत और मेहनत से इसे सच साबित करके दिखा दिया। अपनी इस कामयाबी का श्रेय श्रुति गुरु कर्नल राजीव देवगन को भी देती हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी



