सारण में 4 महीने से कार्यपालक सहायकों का नहीं मिला वेतन, होगा आंदोलन

छपरा। जिले के पंचायत राज विभाग में कार्यरत कार्यपालक सहायकों का चार माह से मानदेय भुगतान का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कार्यपालक सहायकों में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर संघ के जिलाध्यक्ष निलेश कुमार ने यथाशीघ्र मानदेय भुगतान की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि पंचायत राज कार्यालय के कर्मियों के द्वारा भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए कार्यपालक सहायकों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक करीब 4 माह से कार्यपालक सहायकों को वेतन नहीं दिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि पंचायती राज विभाग में अराजकता व्याप्त है।
कहा कि अगर मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलनात्मक अख्तियार किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जवाब दे ही जिला पंचायत शाखा की होगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि मानदेय भुगतान को लेकर जिला पदाधिकारी के समक्ष लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत परिवाद दाखिल किया गया है।
जिसकी सुनवाई के उपरांत जिला पदाधिकारी ने मानदेय भुगतान करने को लेकर आदेश निर्गत किया है। इसके बावजूद भी पंचायती राज विभाग के कर्मी कार्यपालक सहायकों के मानदेय भुगतान की फाइल पर कुंडली मारकर बैठे हैं और जिलाधिकारी के आदेश को धत्ता बताते हुए वेतन भुगतान नही कर रहे है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 14, 2026सारण में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़का दुघर्टना, टेंपो-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर







