Chhapra News: तरबूज की मिठास में छुपा था शराब का कड़वा सच, सारण में 4.5 लाख की शराब जब्त
यूपी का चालक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

छपरा। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार सारण जिले (Saran District) में उत्पाद विभाग ने तरबूज से लदे ट्रक में छिपाकर लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। टीम ने 47 कार्टन अंग्रेजी शराब (English wine) जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
तरबूज के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी शराब
उत्पाद विभाग (Excise Department Bihar) को उत्तर प्रदेश से शराब लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त केशव झा के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान तरबूज से लदे एक ट्रक को रोका गया, जिसमें ऊपर तरबूज लदे थे, जबकि नीचे शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे।
ये भी पढ़ें: बिहार Home Guard भर्ती 2025: सारण समेत कई जिलों के अभ्यर्थियों का Admit Card जारी
यूपी का चालक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
ट्रक चालक की पहचान सोहन लाल, निवासी कुंडू बाल चावली गांव, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की जा रही है। ट्रक और शराब की पूरी खेप को जब्त कर लिया गया है।
तस्करी में संगठित गिरोह की आशंका
प्रशासन को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। उत्पाद और पुलिस विभाग की टीमें अब इस मामले के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच में जुट गई हैं। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: Chhapra News: छपरा-मुजफ्फरपुर नई Railway Line प्रोजेक्ट का ड्रोन से सर्वे, मिलेगा वैकल्पिक रेलमार्ग
शराबबंदी कानून को लेकर प्रशासन सतर्क
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन तस्कर लगातार नई रणनीतियों और तरीकों से कानून को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार तरबूज की आड़ में तस्करी की गई थी, लेकिन उत्पाद विभाग की सतर्कता से एक बड़ी तस्करी को समय रहते नाकाम कर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
छपराMarch 8, 2026सारण में नीलगाय और जंगली सूअरों पर चलेगी गोली, प्रशिक्षित शूटर करेंगे आखेट
बिहारMarch 6, 2026UPSC Success Story: बिहार की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC में हासिल किया ऑल इंडिया 16वां रैंक, प्राइवेट कंपनी में करती थी नौकरी
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के हर्षवर्धन ने रचा इतिहास, कभी मारुति में थे सहायक प्रबंधक, अब UPSC पास कर बने अफसर
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के यशस्वी राजवर्धन ने UPSC में हासिल की 11वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान



