ताजपुर के एटम बाम मिठाई को जीआई टैग दिलाने हेतु प्रयास प्रारंभ-डीएम
छपरा जिले के मांझी के ताजपुर में बुधवार को जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर ताजपुर के प्रसिद्ध मिठाई एटम बाम का स्वाद चखने पहुंचे। यह मिठाई अपने शुद्धता एवं स्वाद के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसीलिए सारण जिला के इस प्रसिद्ध मिठाई को वैधानिक पहचान एवं मान्यता दिलाने हेतु जी आई टैग दिलाने हेतु पहल की शुरुआत की गई है। इस संबंध में उपस्थित स्थानीय दुकानदारों से वार्ता के क्रम में जानकारी मिली कि यह मिठाई वर्षों से बनता आ रहा है।
दुकानदारों ने अपने कई पीढियों के इस मिठाई के निर्माण कार्य में लगे रहने की बात बताई। इस संबंध में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जिला पदाधिकारी महोदय ने मिठाई की ऐतिहासिकता को प्रमाणित करने हेतु पुराने डॉक्यूमेंट्स को जमा करने का निर्देश दिया। इसमें पुराने समाचार पत्रों में छपे हुए मिठाई के संबंध में आलेख एवं अन्य वस्तुओं को शामिल किया जाएगा।
जी आई टैग मिल जाने के बाद ताजपुर के इस मिठाई की वैश्विक पहचान हो जाएगी। इससे स्थानीय दुकानदारों को स्थानीय एवं जिला के बाहर से आर्डर प्राप्त होना शुरू हो जाएगा। इससे उनका व्यापार बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा



