अब जमीन की जानकारी के लिए नहीं लगाना होगा सरकारी कार्यालय का चक्कर, घर बैठे ले सकेंगे जानकारी
छपरा। सरकार जमीनों के निबंधन में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एक के बाद एक अथक प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में अब मद्य निषेध और निबंध विभाग ने ऐसी सुविधा प्रदान की है कि घर बैठे कोई भी व्यक्ति आसानी से जानकारी ले सकेगा कि आखिरकार उसके निबंधन कार्यालय में किन- किन जमीनों का निबंधन हुआ. साथ ही आपको यहां डीड डिटेल, पार्टी डिटेल, प्रॉपटी डिटेल की भी पूरी जानकारी मिलेगी. यानी कि घर बैठे ही भूमि निबन्धन की प्राइमरी जानकारी मिल जाएगी.
पहले प्राइमरी जानकारी लेने के लिए लोगों को निबंधन कार्यालय आने की आवश्यकता पड़ती थी, जहां से डीड पेपर का प्रतिलिपि निकालने के बाद ही जानकारी लगता था.
इसके लिए सरकारी शुल्क भी लगता है. हालांकि ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से ही प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डिटेल ऑफ बिहार के माध्यम से घर बैठे क्रेता, विक्रेता का नाम, एड्रेस, टोकल नम्बर, डीड नम्बर, निबन्धन की तारीख, डॉक्यूमेंट डिटेल, प्रॉपर्टी डिटेल में खाता, सर्वे नम्बर, रकबा,मार्केट वैल्यू, फाइनल वैल्यू, चौहद्दी, सहित कई जानकारी एप्लीकेशन के माध्यम से मिल रही है.
घर बैठे निबंध की जानकारी लेने के लिए सबसे पहले https://bhumijankari.bihar.gov.in/biharPortal/Admin/AdvSearch/AdvSearch.aspx पर जाना होगा.
साइड ओपन होने के बाद रजिस्ट्रेशन ऑफिस, प्रॉपटी लोकेशन, सर्किल, मौजा भरना होगा, उसके बाद डेड, सीरियल नम्बर, डीड नम्बर,पार्टी नेम, खाता, सर्वे में से किसी एक भी डिस्टेंस को भरकर सर्च करना होगा. इसके बाद Click here to view details का ऑप्शन आएगा, उसको क्लिक करने पर प्रोपर्टी का डिटेल दिखने लगेगा.
वहीं व्यू डिटेल्स पर क्लिक करने पर डीड डिटेल खुल जाएगा, जहां से डाक्यूमेंड डिटेल्स, पर्सनल डिटेल, पार्टी डिटेल और प्रॉपटी डिटेल की सारी जानकारियां मिलेंगी.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



