रेलवे के हॉकी सितारे अतुलदीप ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिलाया कांस्य पदक

बनारस। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत अतुलदीप ने झाँसी (उत्तर प्रदेश) ने 04 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल चैंपियनशिप-2025 में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने मणिपुर को पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का फाइनल मैच पंजाब एवं मध्यप्रदेश के मध्य खेला गया, जिसमें पंजाब ने विजेता बनकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि मध्यप्रदेश उपविजेता रहा।
उल्लेखनीय है कि अतुलदीप वाराणसी जनपद के भोजूबीर स्थित लक्ष्मणपुर निवासी हैं एवं विगत नौ वर्षों से भारतीय रेलवे एवं उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। उन्होंने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित किए हैं, जिससे रेलवे एवं प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल उनके इस उल्लेखनीय योगदान पर गर्व करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



