छपरा
छठ पूजा को लेकर छपरा से होकर चलने वाली 2 ट्रेनों के परिचालन अवधि का हुआ विस्तार

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा दशहरा- दिवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये पूर्व से चलाई जा रही 02 त्योहार विशेष ट्रेन के संचलन अवधि का विस्तार किया जायेगा । इन गाड़ियों का समय, ठहराव, मार्ग एवं अन्य सूचनायें पूर्ववत रहेंगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
07651 जलना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 29 नबम्बर, 2023 तक तथा 07652 छपरा-जलना साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 01 दिसम्बर, 2023 तक 07 फेरों के लिये बढ़ाया गया है। इन गाड़ियों में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08 एवं एस.एल.आर. के 02 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



