मशरक स्टेशन रोड में लगी दर्जनों स्ट्रीट लाइटें खराब, लाखों खर्च के बावजूद छाया अंधेरा

छपरा। जिले के मशरक रेलवे जंक्शन के बाहर और स्टेशन रोड में लाखों रूपए खर्च कर रेलवे की तरफ से लगाई गई स्ट्रीट लाइटे आज कल शोभा की वस्तु बन गई है। जबकि रेलवे स्टेशन रेल प्रशासन की अमृत स्टेशन योजना में शामिल हुई है।जब लाइटें लगी तों रेल यात्रा करने वाले और स्टेशन रोड से गुजरने वाले लोगों को लगा कि रात के अंधेरे से छुटकारा मिलेगा।
वही इलाका विकसित होंगा,लेकिन लगनें के कुछ ही महीनों में आधे लाइटें जलना बंद हो गई वहीं अब तों अधिकांश सभी लाइटें जलना बंद हो गया है। लाइटे बंद होने से रात्री में यात्रियों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही स्टेशन रोड में रेल परिसर में दुकानों के आगे सड़क पर अंधेरा छा जा रहा है।
जिससे ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोग लाइट की गुणवता पर ही सवाल उठा रहे हैं। लोगों में रेल के विभागीय अधिकारी के प्रति आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन से अभिलंब खराब लाइटें मरम्मत करा जलानें की मांग की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



