रेलवे की बड़ी पहल: NTPC CBT-2 के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

वाराणसी: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) गोरखपुर द्वारा आयोजित NTPC (Non-Technical Popular Categories) CBT Stage-2 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने एक विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है।
यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05021/05022) सिर्फ 22 अप्रैल 2025 को आज़मगढ़ से बनारस और बनारस से आज़मगढ़ के बीच एक ट्रिप में चलाई जाएगी।
आजमगढ़ से बनारस के बीच चलेगी
05021 आजमगढ़-बनारस परीक्षा विशेष गाड़ी 22 अप्रैल,2025 को आजमगढ़ से 05:00 बजे प्रस्थान कर सठियांव से 05:12 बजे,मुहम्मदाबाद से 05:22 बजे, खुरहट से 05:40 बजे, मऊ से 06:00 बजे, दुल्लहपुर से 06:31 बजे,जखनियाँ से 06:40 बजे,सादात से 06:51 बजे, औंड़िहार से 07:17 बजे तथा सारनाथ से 07:40 बजे, वाराणसी सिटी 07:57 बजे वाराणसी जं 08:15 बजे छुटकर 08:20 बजे बनारस पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05022 बनारस- आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी 22 अप्रैल,2025 को बनारस स्टेशन से 18:05 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं से 18:25 बजे, वाराणसी सिटी से 18:55 बजे, सारनाथ से 19:04 बजे,औंड़िहार से 19:40 बजे, सादात से 19:57 बजे,जखनियाँ से 20:08 बजे,दुल्लहपुर से 20:17 बजे, मऊ से 21:25 बजे, खुरहट से 21:40 बजे,मुहम्मदाबाद से 21:50 बजे,सठियांव से 21:59 बजे छूटकर आजमगढ़ 22:30 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी मेमू रेक से संचालित होगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



