छपरा में फर्जी क्लिनिक चलानें पर डॉक्टर ने दर्ज कराई FIR, पहले करते था कपांउडर का काम

छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार में छपरा के चिकित्सक के नाम से फर्जी तरीके से उनके ही कम्पाउन्डर के द्वारा प्रैक्टिस करने के मामले में चिकित्सक ने मशरक थाना में कम्पाउन्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में खैरा थाना क्षेत्र के बरपुरा गांव निवासी डॉ इमरान हुसैन ने बताया कि वे ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं
और प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। वे छपरा के काशी बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे वही पर उनके यहां कम्पाउन्डर के रूप में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के करिगा गांव निवासी फैजान खान पिता इकबाल खां काम करता था।
उनको जानकारी मिली कि मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार में जनता मेडिको में मेरे नाम का बोर्ड लगाकर प्रैक्टिस कर रहा है जो गैरकानूनी है उसके द्वारा गलत तरीके से फर्जी तरीके से मेडिकल प्रैक्टिस करने से कभी भी मरीजों के साथ अनहोनी घटना घट सकती है और उनकी छवि धूमिल हो सकती है। वही वह फर्जी तरीके से प्रैक्टिस कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह
छपराFebruary 22, 2026Pipa Pul Construction: रिविलगंज-सिताब दियारा के बीच बनेगा पीपा पुल, निर्माण को मिली विभागीय मंजूरी
क्राइमFebruary 22, 2026Wanted Criminal: सारण पुलिस ने मशरक का टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को किया गिरफ्तार







