छपरा
छपरा जंक्शन पर DM-SP ने किया निरीक्षण, महाकुंभ को लेकर भीड़ प्रबंधन का दिया निर्देश

छपरा: सारण के जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर महाकुंभ के मद्देनजर संभावित भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा लक्ष्मण तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक व रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए पूर्व से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







