सारण में दूध उत्पादकों के बीच बोनस का वितरण, पशु की खरीदारी पर 50 प्रतिशत का अनुदान

छपरा। सारण जिले के मशरक प्रखंड के मठिया दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति की ओर से शनिवार को किसानों के बीच 32000 बोनस राशि एवं सामग्री का वितरण किया गया साथ ही दूध उत्पादकों को केन और बाल्टी दी गई और सेशन 2019-2020 एवं 2020-2021 के लिए दिए गए।
समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित छपरा प्रभारी चंद्रिका सिंह ने किसानों के बीच बोनस वितरित करते हुए कहा कि सुधा डेयरी ने दूध के उत्पादन में पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मदद से पशुपालन विभाग डेयरी विकास के लिए दुधारू पशु खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर लोन उपलब्ध करा रहा है।
समारोह में उपस्थित रंजन यादव सारथी ने कहा कि दूध उत्पादन आज के दौर में बहुत जरूरी हो गया है। आज के दौर में कृषि एवं पशुपालन आय का बेहतर स्त्रोत है। तरैया प्रभारी सुन्नी कुमार ने कहा कि पटना डेयरी साधन संपन्न सहकारी संस्था बन चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सोनू कुमार ने किया। इस मौके पर पवन आदर्श सोनू सिंह,मंजीत कुमार,संटू कुमार,सोभन सिंह,झगरू राय,अजय कुमार सिंह,हरेंद्र राय,छोटेलाल राय,कुंदन कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



