क्राइमछपरा

सारण में बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी शाखा में धावा बोलकर लूट ली 1.86 लाख रूपये, मौके पर पहुंचे SSP

दिन-दहाड़े अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

छपरा। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मटियार स्थित एसबीआई की सीएसपी शाखा पर धावा बोलकर अपराधियों ने एक लाख 86 हजार रुपये नकद समेत दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना बुधवार के करीब ग्यारह बजे सुबह की है। घटना के बाद शोर सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए तथा मांझी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई और सूचना पाकर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी।

शाखा संचालक अजित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह शाखा खुलते ही आग्नेयास्त्र से ऐसा तीन अपराधी हौंडा शाइन एसपी बाइक पर सवार होकर सीएसपी केन्द्र पर आ धमके तथा सीएसपी संचालक व उनके सहकर्मी विवेक तिवारी को आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर ऊपर के दराज में रखा एक लाख 86 हजार रुपये तथा दोनों के पास मौजूद मोबाइल लेकर पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बाइक सवार तीनों अपराधी खाकी व खादी के कपड़े पहने हुए थे तथा उनके चेहरे रुमाल व मफलर से ढके हुए थे।

अपराधियों को पुलिस समझ बैठे सीएसपी संचालक

सीएसपी संचालक ने अपराधियों को पुलिस समझ कर बातचीत का प्रयास किया लेकिन तबतक अचानक अपराधियों ने उनके उपर पिस्तौल तान दिया एवम बगल में खड़े उनके सहयोगी को मारने पीटने लगे। उन्होंने अपराधियों से अपनी जान बख्शने की गुहार भी लगाई और कहा कि जो लेना है ले लें। इसके बाद अपराधी नकदी और मोबाइल फोन लूटकर पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए। बाद में भागने के क्रम में अपराधियों ने सीएसपी से लुटे गए एक मोबाइल को कुछ ही दूरी के बाद सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया जिसे मौके पर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने बरामद कर लिया। संचालक ने बताया कि अपराधी सीएसपी काउंटर के ऊपर वाले दराज में मौजूद एक लाख 86 हजार लेकर फरार हो गए जबकि नीचे वाले दराज की जानकारी नही होने की वजह से उसमें मौजूद लगभग एक लाख 70 हजार रुपये संयोग से बच गया।

घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी सारण

घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूछे जाने पर अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मटियार सीएसपी से लूट की घटना की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस ने अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन अबतक उन्हें पकड़ा नही जा सका है। हालांकि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सारण तथा सिवान के चिन्हित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। घटना की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे सारण के एसएसपी डॉ कुमार आशीष तथा एकमा के एसडीपीओ राजकुमार सिंह ने मांझी के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी देव आशीष हंस को सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button