सोनपुर में हरिहर नाथ कॉरिडोर के विकास के लिए कंसल्टेंट नियुक्त, छपरा में बनेगा 4 नया ROB पुल
छपरा। विगत माह में प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सारण जिला से संबन्धित सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की कई योजनाओं, 4 जगहों पर आरओबी निर्माण तथा हरिहर नाथ क्षेत्र सोनपुर के समग्र विकास की योजना की घोषणा की गई थी। इनमें से कई योजनाओं की स्वीकृति मंत्रिमंडल से भी प्राप्त हो चुकी है। हरिहरनाथ कॉरिडोर के विकास के लिये कंसल्टेंट नियुक्त हो गए हैं। कुछ योजनाओं की निविदा भी निकाली गई है। कुछ योजनाएं प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अतिरिक्त प्रगति यात्रा की समीक्षा बैठक में भी जनप्रतिनिधिगण द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र से संबंधित कई विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग रखी गई थी। इन सभी योजनाओं को भी सूचीबद्ध कराकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को इसकी फिजिबिलिटी अध्ययन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई का निदेश दिया गया था।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को क्रियान्वयन योग्य सभी योजनाओं के संबंध में अबतक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। कुछ योजनाओं का प्राक्कलन तैयार किया गया है, कुछ में प्राक्कलन प्रक्रियाधीन है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को उच्च प्राथमिकता देते हुए विभागीय मुख्यालय से भी उचित एवं आवश्यक समन्वय बनाकर कर तेजी से अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि 15 दिनों के बाद पुनः क्रियान्वयन के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जायेगी।
बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विकास शाखा प्रभारी एवं अन्य संबंधित विभागों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता जुड़े थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 11, 2026करियर – शिक्षामहिला शिक्षकों से बदसलूकी की तो खैर नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई; हर दफ्तर में बनेगी शिकायत समिति
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर छपरा जंक्शन में नहीं लगेगा यात्रियों का रेला! प्लेटफॉर्म-8 पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सेकेंड एंट्री का प्रतीक्षालय जल्द खुलेगा
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की सौगात, छपरा-टाटानगर के बीच चलेगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा



