छपरा में इंस्टाग्राम से लड़की की इज़्जत उछालने की साजिश! हैकर पहुंचा सलाखों के पीछे

छपरा: सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर थाना छपरा की टीम ने इंस्टाग्राम आईडी हैक कर एक युवती और उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 04.01.25 को पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए लिखित आवेदन पर साइबर थाना छपरा में कांड संख्या-03/25 , धारा 75/77/78/79/356(2)/351(4) बीएनएस एवं 66(इ)/67 आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने रूपेश कुमार, पिता-दसई साह, साकिन-गौरी, थाना-मांझी, जिला-सारण को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
जब्त सामान:
01 मोबाइल फोन
पुलिस टीम में शामिल:
साइबर थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मी
सारण पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!



