छपरा : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महागठबंधन पर हमला। छपरा के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे. सारण लोकसभा से एनडीए के प्रत्याशी रजीव प्रताप रुड़ी के पक्ष में चुनावी सभा के दौरान महागठबंधन पर हमला बोला है । मोदी ने कहा कांग्रेस के 60 साल के किये गए विकास से ज़्यादा 10 साल में करके दिखाया है। अपने काम को गिनवाते हुए कहा कि मोदी ने 10 साल में एक्सप्रेसवे और हाइवे बनवाए। आधुनिक ट्रेने चलवाई, ज़्यादा रेलवे ट्रेक बिछवाए। कांग्रेस के शासन काल में जितने एम्स खुले थे. उसके दो गुणा हमने एम्स खोल दिए। 10 साल में मेडिकल कॉलेज कि संख्या हम ने डबल कर दिए।
छपरा में 500 बेड का मेडिकल कॉलेज खोला है : मोदी
मोदी ने कहा छपरा में 500 बेड का मेडिकल कॉलेज भाजपा कि सरकार में खुल है। आज देश के हर राज्य से एक्सप्रेसवे गुजर रहे है। पुरे देश में हाइवे कि जाल बिछ रहे है. ई जनता को बुरबक समझे है क्या? ई पब्लिक है सब जानती है.
कांग्रेस सरकार ने गरीबो का इतने दशक तक पेट नहीं भरने दिया. गरीब और गरीब होता जा रहा था। देश का अर्थ व्यस्था बदहाल होती जा रही थी। सरकार में बैठे लोग कहते थे और बिना शर्म कहते थे हमारे पास कोई जादू कि छरी है क्या? ये घोटाले करके अपनी तिजोरीय भर रहे थे. लेकिन गरीब कि पेट भरने कि चिंता उन्हें नहीं थी.
मोदी ने कहा साथियो ये मेरी गारंटी है. कोई गरीब भूखा नहीं रहेगा. गरीब का घर का चूल्हा जलता रहेगा। आज 80 करोड़ देश वासियों को मुफ्त में राशन पहुच रहा है. देश के झूगी झोपड़ी में रहने वाले मकान से वंचित देश के गरीबों को मोदी ने चार करोड़ पक्का मकान बनाकर दे दिया।
भ्रष्टाचार को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं पर हमला
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज जम कर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के नामचीन नेताओं को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा- ‘मोदी का काम सिर्फ भ्रष्टाचारियों को खोज कर उसपर कार्रवाई करना है। कांग्रेस के कार्यकाल में ईडी ने 10 साल में सिर्फ 35 लाख रुपये जब्त किए थे। वहीं 10 साल में मोदी की सरकार ने दो हजार दो सौ करोड़ रुपये जब्त किये। ये लोक नौकरी के नाम पर गरीबों का जमीन तक लिखवा कर अपने बच्चो के लिए महल बना रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



