सारण में GST चोरी करने वालों के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग ने चलाया अभियान, 3 वाहन जप्त

छपरा। वाणिज्य कर विभाग सारण ने जीएसटी की चोरी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस बल के साथ मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही हाइवे शीतलपुर मशरक एस एच 73 पर छापेमारी अभियान में 3 वाहनों को जप्त कर दिया।
मामले में वाणिज्य कर विभाग अन्वेषण ब्यूरो की टीम में सहायक आयुक्त विकास कुमार सिंह की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। मामले में उन्होंने बताया कि जीएसटी चोरी को लेकर मशरक में छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें एक पिक अप स्टील का चदरा लदा,एक मैजिक पर पैकेजिंग मटेरियल और एक ट्रक पर यूरिया लदा जप्त किया गया।
जांच में खरीद फरोख्त से जुड़े आवश्यक पेपर की जांच पड़ताल की गयी। जिसमें गड़बड़ी भी मिली। इन सब अनियमिताओं को देखते हुए सभी वाहनों को माल समेत सीज कर लिया गया और मशरक थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं जांच के बाद ही कारोबारी पर जुर्माना लगाए जाने की बात बताई गयी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



