छपरा में 45 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बेड का मॉडल सदर अस्पताल

छपरा: छपरा सदर अस्पताल अब आधुनिकता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह परियोजना जिले के स्वास्थ्य ढांचे को नया आयाम देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
अस्पताल के प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद के अनुसार, पुराने इमरजेंसी अस्पताल भवन को ध्वस्त कर वहां नया चार मंजिला भवन बनाया जा रहा है। फिलहाल, इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं अस्थायी रूप से मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट कर दी गई हैं।
100 बेड वाला होगा नया अस्पताल
इस मॉडल अस्पताल में कुल 100 बेड होंगे और यह भवन चार मंजिला होगा। यहां मरीजों को ओपीडी, इमरजेंसी, सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी सभी जांच और चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह अस्पताल विशेष रूप से छपरा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है ताकि उन्हें इलाज के लिए अन्य शहरों में न जाना पड़े।
50 बेड का कार्डियक केयर यूनिट भी होगा शामिल
अस्पताल परिसर में 50 बेड का कार्डियक केयर यूनिट (CCU) भी बनाया जा रहा है, जिसमें आईसीयू (ICU) की भी सुविधा उपलब्ध होगी। यह यूनिट गंभीर हृदय रोगियों के इलाज के लिए समर्पित होगा। हार्ट अटैक, उच्च रक्तचाप और अन्य दिल संबंधी बीमारियों का इलाज यहां किया जा सकेगा। इस यूनिट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही निर्माण कार्य भी आरंभ होगा।
एकीकृत चिकित्सा प्रणाली और अत्याधुनिक उपकरणों से होगा लैस
इस मॉडल अस्पताल में एकीकृत चिकित्सा प्रणाली और अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे मरीजों को कम समय में बेहतर इलाज मिल सकेगा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और जल्द ही इसका नया रूप जनता के सामने होगा।
हाल ही में 42 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए पांच मंजिला मातृ-शिशु अस्पताल का भी उद्घाटन मार्च में हुआ था। यह भवन माताओं और बच्चों के इलाज के लिए विशेष रूप से समर्पित है।
यह संपूर्ण परियोजना छपरा के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। जिला और अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य है कि छपरा को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें और मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों की ओर न देखना पड़े।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
- August 19, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के शराब तस्कर को कोर्ट से मिली 5 साल कैद की सजा, 1 लाख रूपये जुर्माना
- August 19, 2026क्राइमSHO Arrested: खाकी पर लगा वसूली का दाग! 75 हजार में रिहाई और 55 हजार में केस से नाम हटाने का आरोप, थानेदार समेत 4 गिरफ्तार
- August 19, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड में गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस का पेंटो टूटने से डेढ़ घंटे बाधित रहा रेल परिचालन



