छपरा
छपरा में बाल मजदूरी के खिलाफ धावा दल ने की छापेमारी, 4 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

छपरा। सारण जिले में बाल श्रमिकों की विमुक्ति के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा गठित धावा दल ने आज शहर के भगवान बाजार क्षेत्र में धावा बोला। श्रम अधीक्षक, सारण के नेतृत्व में धावा दल ने भगवान बाजार में कई चाय नास्ता एवं मिठाई के दुकानों-प्रतिष्ठानों में छापामारी की।
इस क्रम में, धावा दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 04 बाल श्रमिक विमुक्त काराये गए। संबंधित नियोजकों के विरूद्ध बाल श्रम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत् प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही मुआवजे की वसूली हेतु प्रत्येक नियोजक को नोटिस निर्गत किया जा रहा है।
धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जलालपुर तथा नगरा सम्मिलित थे। यह कार्रवाई बाल श्रमिकों की विमुक्ति के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







