छपरा की बेटी श्रेया ने नीट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, अब डॉक्टर बनकर करेगी सेवा

छपरा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी- 2024 में छपरा शहर के व्यवसायी मनोज कुमार सोनी के सुपुत्री श्रेया सोनी ने सफलता का परचम लहराया है। उन्हें कुल 672 अंक हासिल हुए हैं। जबकि 99.42 पर्सेंटाइल है। समान्य कोटि में उन्हें 5454 ऑल इंडिया रैंक हासिल हुआ है। श्रेया ने बताया कि उन्होंने शहर के इंपिरीयल स्कूल से मैट्रिक करने के बाद शंकर दयाल सिंह हाई स्कूल से इंटर किया। मेडिकल की तैयारी के लिए पहले कोचिंग लिया। उसके बाद सेल्फ स्टडी किया। अपनी सक्सेस मंत्र साझा करते हुए बताया कि उनके प्रेरणा खुद पिता हैं। सेल्फ स्टडी को 10-12 घंटे देती थी। जब तक मन करता था पढ़ती रहती थी ।
जब भी तनाव महसूस होता था तो अपनी मां सवीता देवी और शिक्षकों से बात करती थी। मेरे मम्मी-पापा और शिक्षक का मुझे बहुत सपोर्ट मिला है। शोसल मीडिया का इस्तेमाल से बिल्कुल दूरी रखी। पुराने पेपर का एनालिसिस और माक टेस्ट के माध्मम से यह अंक हासिल किए। मेरा मनना है कि पढ़ाई में रिवीजन और नियमितता जरूरी है।
पांच-दस साल पुराने पेपर को हल करने से बहुत लाभ हुआ। ऐसा नहीं है कि परीक्षा में वही प्रश्न आएं। लेकिन उन्हीं प्रश्न पत्रों से मिलते जुलते सवाल आते हैं। जिन्हें हल करना आसान हो जाता है और समय भी बचता है।
उन्होंने बतायी कि यह मेरा तीसरा अटेम्ट था। मगर मैं निराश नहीं हुई । प्रयास जारी रखा। डीमोटिवेट नहीं हों और लक्ष्य तय कर लगतार मेहनत पढ़ाई करें। सफलता मिलनी ही है। उन्होंने बतायी कि प्रवेश के लिए पटना एम्स मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मेरी ईच्छा एमबीबीएस करने की है। ज्ञात हो कि गत सालों की आपेक्षा में इस बार पेपर काफी आसान था।
इसलिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की है। अंदाजा है कि 610 नंबर से ऊपर वालों को सरकारी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



