सारण में 5 अप्रैल से शुरू होगा 21वीं सारण जिला कबड्डी प्रतियोगिता, एक हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

छपरा। 21वीं सारण जिला कबड्डी प्रतियोगिता के सुपर आठ मुकाबले का आयोजन आगामी 7 एवं 8 अप्रैल को राम जंगल सिंह महाविद्यालय दिघवारा के खेल प्रांगण में आयोजित होगा । इस बात की जानकारी सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने दी । उन्होंने बताया कि सारण जिला के 16 प्रखंडों में कबड्डी के 70 से ज्यादा क्लब में बच्चे अभ्यास कर रहे, 1000 से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है ।
अध्यक्ष रमाकांत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सारण जिला को चार जोनों में बांटा गया है, प्रत्येक जोन से दो टीमों को सुपर 8 के मुकाबले के लिए एंट्री मिलेगी । इस आयोजन में छपरा जोन के अंतर्गत रिविलगंज, माझी, एकमा, जलालपुर एवं नगरा प्रखंड को रखा गया है, तथा इसके संयोजक सूरज कुमार एवं सह संयोजक सुशील सिंह को बनाया गया है । मसरख जोन के अंतर्गत बनियापुर ,लहलादपुर ,मसरख,इसुआपुर, तरैया प्रखंड को रखा गया है एवं इसके संयोजक कुमार कौशलेंद्र तथा सहसंयोजक अमित गिरी को बनाया गया है । गरखा जोन के अंतर्गत अमनौर, मरहौरा, गरखा एवं दिघवारा प्रखंड को रखा गया है, श्री राजेश कुमार को संयोजक एवं प्रमोद कुमार को सह संयोजक बनाया गया है । सोनपुर जोन के अंतर्गत दरियापुर, परसा, मकेर एवं सोनपुर प्रखंड को रखा गया है एवं सतीश कुमार को संयोजक एवं दीपक कुमार को संयोजक बनाया गया है ।
05 अप्रैल को छपरा एवं गरखा जोन के मैच संबंधित जोन में खेले जाएंगे 06 अप्रैल को मसरख एवं सोनपुर जोन के मुकाबले खेले जाएंगे। सभी जोन से चयनित 02-02 टीम को सुपर 8 के लिए प्रवेश मिल सकेगा।
सुपर 8 के मुकाबले 07 अप्रैल को राम जंगल सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित होगा। श्री अशोक सिंह को आयोजन अध्यक्ष एवं दीपक कुमार को आयोजन सचिव बनाया गया है।
आयोजन समिति में सारण जिला कबड्डी संघ के डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, सभापति बैठा, डॉ हरेंद्र सिंह, देव कुमार सिंह, अमरेंद्र कु सिंह को संरक्षण मंडल में रखा गया है। मैचों के सफल आयोजन हेतु श्री राकेश कुमार सिंह को निर्णायक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



