सारण पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार
छपरा। सारण पुलिस को महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल हुई है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में उमधा के पास नेशनल हाइवे से एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अपराधी के पास से जांच के क्रम में एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने प्रेस रिलीज के जरिये बताया की गिरफ्तार अपराधी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उमधा निवासी नवल किशोर सिंह के पुत्र प्रदूमन उर्फ पसेरी है। उसके पास से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने कहा की उसके खिलाफ कुल आठ अलग अलग थानो में मामला दर्ज है। जिसमें चार मुफ्फसिल, दो गरखा तथा एक गौरा व एक जलालपुर में दर्ज है।
गिरफ्तार अपराधी को मुफ्फसिल थाना में पहले से दर्ज आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि आगामी सारण लोकसभा आम चुनाव को लेकर पुलिस पुरी तरह से लगी है और लगतार लंबे समय से फरार अपराधियों एवं शराब तस्करों, चुनाव में पहले से दागी को चिन्हित कर जेल भेजनें के लिए लगतार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह सफलता मिली है। छापेमारी दल में मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 19, 2026छपराछपरा में 24 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को नौकरी का मौका; 40 पदों पर होगी भर्ती
- November 19, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ डॉक्टरों का पहला बैच, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पहनाया व्हाइट कोट
- November 19, 2026छपरासोनपुर मेले में गंगा आरती और 3D शो का होगा आकर्षण, पशुओं के इलाज के लिए तैनात रहेंगी मोबाइल वेटरनरी यूनिट
- November 19, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेले में सजेगा पूरे बिहार के स्वाद का मंच, एक ही फूड कोर्ट में मिलेंगे 38 जिलों के पारंपरिक व्यंजन



