छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन से कटकर गर्भवती महिला की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस
दाउदपुर-एकमा स्टेशन के बीच हुई हादसा

छपरा। छपरा–सिवान रेलखंड पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जिसमें एक अज्ञात गर्भवती महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की भी जान चली गई। घटना दाउदपुर और एकमा स्टेशन के बीच जैतपुर भोला ढाला के पास की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिवान से छपरा की ओर जा रही सवारी गाड़ी संख्या 75204 जैसे ही दाउदपुर थाना क्षेत्र में पहुंची, रेलवे ट्रैक के पास खड़ी महिला अचानक पटरी पर आ गई। इससे पहले कि ट्रेन चालक कुछ समझ पाता, महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रेन चालक ने तत्काल दाउदपुर स्टेशन पहुंचकर रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया।
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, आसपास के थाना क्षेत्रों और स्थानीय लोगों की मदद से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। नियमों के अनुसार, शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। यदि इस दौरान मृतका की पहचान नहीं हो पाती है, तो प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह घटना आत्महत्या है या फिर दुर्घटनावश हुई। घटनास्थल के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी फुटेज, ट्रेन चालक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की गहन छानबीन की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक और संवेदना का माहौल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



