छपरा। पूर्वोतर रेलवे के छपरा जंक्शन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सौगात दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04094/04093 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल वाया वाराणसी ,गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 24 अप्रैल से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा जोगबनी से 26 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को 12 फेरों के लिये किया जायेगा।
आनंद विहार से जोगबनी के लिए चलेगी ट्रेन
04094 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी आरक्षित विशेष गाड़ी 24 अप्रैल से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजियाबाद से 01.07 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.10 बजे, उन्नाव से 07.35 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 09.10 बजे, सुल्तानपुर से 12.20 बजे, जौनपुर सिटी से 13.25 बजे, वाराणसी जं. से 15.10 बजे, औंड़िहार से 16.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 16.55 बजे, बलिया से 18.00 बजे, सुरेमनपुर से 18.40 बजे, छपरा से 20.05 बजे, हाजीपुर से 21.30 बजे, शाहपुर पटोरी से 22.20 बजे, तीसरे दिन बरौनी से 00.15 बजे, बेगूसराय से 00.35 बजे, खगड़िया से 01.25 बजे, नवगछिया से 02.22 बजे, कटिहार से 04.20 बजे, पूर्णिया से 04.55 बजे, अररिया से 05.40 बजे तथा फारबिसगंज से 06.35 बजे छूटकर जोगबनी 07.30 बजे पहुँचेगी।
देखिए जोगबनी से आनंद विहार तक रूट चार्ट और समय-सारणी
वापसी यात्रा में, 04093 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित विशेष गाड़ी 26 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को जोगबनी से 09.30 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 09.55 बजे, अररिया से 10.20 बजे, पूर्णिया से 11.10 बजे, कटिहार से 12.30 बजे, नवगछिया से 13.25 बजे, खगड़िया से 14.30 बजे, बेगूसराय से 15.10 बजे, बरौनी से 15.50 बजे, शाहपुर पटोरी से 16.50 बजे, हाजीपुर से 17.55 बजे, छपरा से 20.20 बजे, सुरेमनपुर से 22.25 बजे, बलिया से 23.27 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.50 बजे, दूसरे दिन औंड़िहार से 00.40 बजे, वाराणसी जं. से 02.10 बजे, जौनपुर सिटी से 03.20 बजे, सुल्तानपुर से 04.50 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 07.45 बजे, उन्नाव से 09.32 बजे, कानपुर सेंट्रल से 10.10 बजे तथा गाजियाबाद से 15.25 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 16.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 15 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 19, 2026Railway Updateगौतम स्थान स्टेशन पर ट्रेन खुलते ही महिला यात्री का बैग झपटा, 8 लाख के गहने और 30 हजार नकद होने का दावा
- November 19, 2026छपराछपरा में 24 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को नौकरी का मौका; 40 पदों पर होगी भर्ती
- November 19, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ डॉक्टरों का पहला बैच, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पहनाया व्हाइट कोट
- November 19, 2026छपरासोनपुर मेले में गंगा आरती और 3D शो का होगा आकर्षण, पशुओं के इलाज के लिए तैनात रहेंगी मोबाइल वेटरनरी यूनिट



