छपरा में दो आभूषण दुकान में लाखों रुपए के आभूषण व 50 हजार रुपये नगद की चोरी

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
छपरा। गड़खा बाजार स्थित छपरा रोड में दो आभूषण दुकानों में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा 50 हजार नगद सहित लाखों रुपए के सोने और चांदी की आभूषण चोरी कर ली गई। इसके विरोध में गड़खा बाजार वासियों ने लगभग 1 घंटे तक गड़खा शहीद चौक पर सड़क जाम कर प्रशासन की विफलता के खिलाफ आगजनी व विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीराजपुर निवासी मुक्तिनाथ शाह और गड़खा निवासी राहुल सोनी की दुकान से चोरों ने शुक्रवार की रात ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
इस संबंध में दुकानदार मुक्तिनाथ साह ने थाने में आवेदन दिया जिसमें कहा कि रात्रि में दुकान बंद करके अपने घर चले गए।सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था तथा दुकान से 45 ग्राम सोना 125 ग्राम चांदी और गल्ले में रखें 50 हजार रुपये नगद गायब थे
वही दूसरे दुकानदार राहुल कुमार सोनी ने बताया कि गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान से 400 ग्राम चांदी के पायल बिछिया और सीकरी चोरी हो गई थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर जांच पड़ताल की तथा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई ।
वही आक्रोशित लोगों का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटना घटने लगी। इसमें पुलिस की लापरवाही है। पुलिस रात्रि गश्ती तेज करें तथा इस घटना में शामिल चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



