छपरा से दिल्ली जाना है तो टिकट का सीट झंझट खत्म, स्पेशल ट्रेन से करें यात्रा

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के रास्ते दरभंगा-नई दिल्ली तक के लिए गर्मी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इस आशय की जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को दी।उन्होंने कहा की रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04065 दरभंगा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन दरभंगा से 27 अप्रैल, 2024 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।
04065 दरभंगा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 अप्रैल, 2024 को दरभंगा से 20.30 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 21.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 22.55 बजे, हाजीपुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.45 बजे, सीवान से 02.42 बजे, देवरिया सदर से 03.42 बजे, गोरखपुर से 05.15 बजे, गोंडा से 07.47 बजे, ऐशबाग से 10.45 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12.30 बजे, इटावा से 14.12 बजे, टूण्डला से 15.47 बजे तथा अलीगढ़ से 17.02 बजे छूटकर नई दिल्ली 20.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 29, 2026Saran Crime News: छपरा में अधिवक्ता डबल मर्डर केस के गवाह पंकज यादव की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर
छपराJune 28, 2026छपरा में हृदय रोग विशेषज्ञ ने साझा किए इलाज के नए मानक, आधुनिक उपचार पद्धति पर हुआ मंथन
छपराJune 28, 2026सारण में बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्ट! हेज़लपुर पहुंचे DM, 30 जून तक कटाव निरोधक कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम
छपराJune 28, 2026बिना टिकट सफर पड़ा महंगा! थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर 24 यात्री पकड़े गए







