सारण में बड़ा सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से यात्री बस पलटी, 18 घायल, 5 की हालत नाजुक
गंभीर घायलों को किया गया पटना रेफर

छपरा। सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा चौक के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मलमलिया से छपरा आ रही यात्री बस को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर फोरलेन सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना के हायर सेंटर रेफर किया गया। शेष घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में जारी है।
अस्पताल में अफरा-तफरी, मेडिकल टीम एक्टिव मोड में
हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। डॉक्टरों के साथ-साथ करीब 50 पैरामेडिकल स्टूडेंट्स ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और घायलों का इलाज शुरू किया। हालांकि शुरुआत में अस्पताल परिसर में भीड़ और घबराहट से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
अस्पताल में तैनात हुई पुलिस
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भगवान बाजार और नगर थाना क्षेत्र की पुलिस को छपरा सदर अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया। पुलिस ने घटना से जुड़ी प्राथमिक जानकारी इकट्ठा की और परिजनों से संपर्क स्थापित करने में मदद की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 31, 2026क्राइमChhapra News: अवैध पशु तस्करी पर सारण पुलिस का शिकंजा, 20 मवेशी बरामद; चार गिरफ्तार
- August 31, 2026छपरामढ़ौरा की पहचान वापस दिलाने को उठी हुंकार, चीनी मिल के लिए तेज होगा जनआंदोलन
- August 31, 2026छपराChhapra News: अब पीपीपी मोड में चलेगा रिविलगंज विद्युत शवदाह गृह, डीएम ने दिया आदेश
- August 31, 2026छपरारामायण सर्किट से जुड़ेगा रिविलगंज का अहिल्या उद्धार स्थल! धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल



