सारण में एक ही रात में तीन घरों में चोरी, पुलिस का जांच-पड़ताल शुरू

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली यादव टोला गांव में बुधवार की रात में तीन घरो में चोरी करने का मामला सामने आया है। वही एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। मामले में चोरी की घटना के पीड़ितों ने मुखिया प्रतिनिधि को फोन कर सुचना दी। मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि दुरगौली पंचायत के दुरगौली यादव टोला गांव में बुधवार की रात में अज्ञात चोरों द्वारा तीन घरों में चोरी कर लेने का मामला सामने आया है।
चोरों द्वारा तीनो घरों से लाखों रुपए की संपत्ति चोरी करने की बात बताई गयी हैं । चोरी देवेन्द्र प्रसाद,बबन राय और अनिल पंडित के मकान में हुई है। सभी घरों में चोरों द्वारा बाहर से अंदर घुस सभी सो रहें लोगों के कमरें का दरवाजा बाहर से बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
वही चोरी के लिए घर से चोरी किए गये पेंटी घर से बाहर खेत में फेंके पाए गए। तीनों घरों से गहना, कपड़ा,नगदी चोरी की गई है जो लाखों रुपए की बताई गयी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 4, 2026क्राइमसारण में माँ की हत्या का मास्टरमाइंड निकला सौतेला बेटा! 14 दिन बाद पुलिस ने खोला सनसनीखेज हत्याकांड का राज
- July 4, 2026छपरारिविलगंज में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज
- July 4, 2026Railway Updateरेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनें 16 अतिरिक्त फेरों तक चलेंगी
- July 3, 2026छपराथाने में सजी शादी की महफिल: प्रेमी-प्रेमिका ने लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि बने गवाह



