छपरा से उधना के लिए चलेगी Weekly Special Train, 20 कोच वाली ट्रेन में मिलेगा कन्फर्म टिकट

छपरा। छपरा के लोगों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। अब छपरा से सीधे उधना तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे ने सूचना जारी कर दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09041/09042 उधना-छपरा-उधना अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 28 जुलाई तथा 04, 11, 18 एवं 25 अगस्त,2024 दिन प्रत्येक रविवार को एवं छपरा से 22, 29 जुलाई तथा 05, 12, 19 एवं 26 अगस्त,2024 दिन प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा।
फलस्वरूप 09041 उधना-छपरा अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 जुलाई तथा 04, 11, 18 एवं 25 अगस्त,2024 दिन प्रत्येक रविवार को उधना से 11.15 बजे प्रस्थान कर चलथान से 11.34 बजे, बारडोली से 11.55 बजे, नंदुरबार से 13.50 बजे, अमलनेर से 15.12 बजे, भुसावल से 16.45 बजे, खंडवा से 18.50 बजे, इटारसी से 21.30 बजे, दूसरे दिन जबलपुर से 01.20 बजे, कटनी से 02.50 बजे, सतना से 04.30 बजे, मानिकपुर से 05.50 बजे, प्रयागराज छिवकी से 07.40 बजे, वाराणसी जं. से 12.40 बजे, जौनपुर से 14.42 बजे, गाजीपुर सिटी से 16.35 बजे तथा बलिया से 17.32 बजे छूटकर छपरा 19.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 09042 छपरा-उधना अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ी 22, 29 जुलाई तथा 05, 12, 19 एवं 26 अगस्त,2024 दिन प्रत्येक सोमवार को छपरा से 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बलिया से 00.32 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.35 बजे, जौनपुर से 03.12 बजे, वाराणसी जं. से 05.25 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.25 बजे, मानिकपुर से 12.00 बजे, सतना से 13.20 बजे, कटनी से 14.55 बजे, जबलपुर से 16.35 बजे, इटारसी से 20.10 बजे, खंडवा से 23.35 बजे, तीसरे दिन भुसावल से 01.45 बजे, अमलनेर से 03.17 बजे, नंदुरबार से 04.30 बजे, बारडोली से 05.57 बजे तथा चलथान से 06.17 बजे छूटकर उधना 06.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 02 एवं एस.एल.आर/डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



