
छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव में कोचिंग सेंटर के पास शनिवार की शाम एक दर्जन युवकों ने मारपीट की घटना में 3 युवक को चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद 2 को चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हालत में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।
घायल मशरक के गोपालवाड़ी गांव निवासी शुभनारायण सिंह का 16 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार ,विभूती सिंह का 21 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार, स्व राजेश्वर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार हैं। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कोचिंग सेंटर के पास चाकूबाजी की घटना हुई।
जिसमें तीनों घायल हो गए आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया जहां से गंभीर रूप से घायल आदित्य कुमार और विवेक कुमार को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 11, 2026क्राइमSVU Raid in Bihar: करोड़पति इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 1.43 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले
- August 11, 2026क्राइमSaran Crime News: सुनसान रास्तों पर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा
- August 11, 2026छपरासारण में DM ने की बड़ी कार्रवाई, चावल गबन करने वाले 2 पैक्स के खिलाफ FIR दर्ज
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में लूटकांड में चार साल से फरार चल रहा आदित्य सिंह गिरफ्तार



