Business Idea: रोजाना 50 लीटर से ज्यादा दूध देती है इस नस्ल की गाये, पाल कर बना सकते मोटा मुनाफा
बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा इनवेस्टमेंट भी नहीं

Business Idea – रोजाना 50 लीटर से ज्यादा दूध देती है इस नस्ल की गाये, पाल कर बना सकते मोटा मुनाफा। भारत में दूध के व्यापार से लोग महीने में लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। इस वक्त डेयरी का बिजनेस तेजी से फैल रहा है। आपको बता दें अब गाय पालने के लिए सरकार की तरफ से भी मदद मिलती है, यानी आपको ये बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा इनवेस्टमेंट भी नहीं करना होगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किन तीन नस्ल की गायों को पाल कर महीने में मोटा मुनाफा बना सकते हैं।
साहिवाल गाय (Sahiwal Cow)
इस नस्ल की गाय की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इसे कम जगह में भी रखा जा सकता है और इसका ज्यादा ख्याल रखने की भी जरूरत नहीं पड़ती। ये गाय औसतन हर रोज 10 से 15 लीटर दूध देती है, लेकिन अगर आप इस गाय का अच्छे से ख्याल रखेंगे तो यह आपको रोजाना 30 से 40 लीटर भी दूध दे सकती है। आपको उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में ज्यादा देखने को मिलेगी। इन राज्यों में किसानों के बीच ये गाय सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
लाल सिंधी गाय (Red Sindhi Cow)
लाल सिंधी गाय सिंध के इलाके में पाई जाती है। वहीं यह गाय देखने में थोड़ी लाल रंग की होती है, इसी लिए इस गाय को लाल सिंधी गाय कहा जाता है। ये गाय रोजाना 15 से 20 लीटर दूध देती है। हालांकि, अगर आपने इसका अच्छे से ख्याल रखा तो यह रोजाना 40 से 50 लीटर भी दूध दे सकती है। फिलहाल ये गाय, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और पंजाब में भी बड़ी मात्रा में पाली जाती है। यूपी और बिहार में भी कुछ किसान इस गाय को पालने का काम कर रहे हैं।
गिर गाय (Gir Cow)
गिर गाय भारत की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय है। ये गाय गुजरात के गीर के जंगलों में पाई जाती है। हालांकि, अब इसे पूरे भारत में पाला जाने लगा है। इस नस्ल के गाय के थन काफी ज्यादा बड़े होते हैं। यह गाय हर रोज औसतन 12 से 20 लीटर दूध देती है। लेकिन अगर आप इस गाय का अच्छे से ख्याल रखें तो देखा गया है कि यह गाय 50 से 60 लीटर दूध भी रोजाना दे सकती है। अगर आप भी इस तरह की तीन चार गाय भी रख लें तो महीने में सिर्फ इनका दूध बेचकर कितना मुनाफा कमा सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
TechnologyNovember 5, 2025Realme New Look 5G Smartphone: 200MP कैमरा क्वालिटी और100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला Realme का चकाचक 5G स्मार्टफोन लॉन्च
TechnologyNovember 5, 2025256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में धूम मचाने आया 8GB रैम और बड़ी बैटरी वाला Realme Narzo 80 Lite 5G का दमदार फ़ोन
AutoNovember 5, 2025Hero Glamour Xtec 2025: दमदार लुक और जबरदस्त पावर के साथ मिडिल क्लॉस के बजट में आयी Hero Glamour की बाइक, माइलेज 72KMPL की
AutoNovember 5, 2025Ertiga का गुरुर तोड़ देंगी New Renault Duster की प्रीमियम कार, दमदार इंजन के साथ कम बजट में देगी रॉयल फीलिंग







