संजीवनी संस्कार स्कूल के PTM में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा
अभिभावक व शिक्षकों के सामंजस्य से ही होगा बच्चों का विकास
छपरा। शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल में छात्र -छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिलाने एवं शिक्षक और अभिभावक के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए शनिवार और रविवार को दो दिवसीय अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं का शैक्षणिक स्तर जांचा गया। स्कूल में अभिभावक, शिक्षक मीटिग (पीटीएम) में छात्रों को लेकर चर्चा की गई। दो दिवसीय अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन में बच्चों के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया और परिणाम वितरण किया गया।
इस मौके पर स्कूल के प्रचार्य रणजीत भगत ने कहा कि निश्चित तौर पर अगर समय समय पर शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की जाएगी तो निश्चित तौर पर बच्चे प्रगति के पथ पर बढ़ेंगे। शिक्षिका ज्योति सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर बच्चों का प्रथम पाठशाला उनके माता-पिता होते हैं परंतु अगर शिक्षक के साथ बेहतर सामंजस्य होगा तो बच्चों का समग्र विकास होगा। वही इस मौके पर शिक्षिका ऋतू ठाकुर ने कहा की पीटीए अभिभावक का मुख्य उद्देश्य छात्रों के सामने आनेवाली कठिनाइयों को दूर करने के साथ-साथ ही स्कूल में शैक्षिक माहौल बनाना है।
साथ ही अभिभावक और स्कूल प्रबंधन बच्चों की शिक्षा को कैसे और बेहतर बनाए इस पर चर्चा करना है। इस मौके पर प्रचार्य रणजीत भगत, ज्योति सिंह, ऋतू ठाकुर, ममता कुमारी, शिशिर श्रीवास्तव, जन्मज्य सिंह, संदीप शर्मा, सुरभि कुमारी, साबिया, प्रीति कुमारी, जयनत शर्मा, अंजलि पर्वत,प्रकाश इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



