BREAKING : छपरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल के बाद 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

छपरा। छपरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुई झड़प के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। अब छपरा में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
बता दे की छपरा कर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए इसके बाद पथराव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण के एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया एसपी की नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान एसपी ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाहों से बचने की बात कही। जिले में अफवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा दो दिनों के लिए नेट बंद करने का निर्णय लिया गया इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सामाजिक तत्वों की पहचान कर कांड दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है घटनास्थल पर पर्याप्त बल और दंडाधिकारी कैंप कर रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



