छपरा के DAV स्कूल में गरीब और सहायक के बीच कंबल का हुआ वितरण

छपरा। छपरा के सिधवलिया स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के द्वारा जरुरतमंदों और असहायों के बीच कंबल वितरण विद्यालय के प्राचार्य डॉ एस. पी. यादव. के निर्देशन मे हुआ। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
ऐसे समय में जबकि हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप चरम पर है, सूर्य देवता बादलों की ओट में हैं, ठिठुरते जरुरतमंदों, बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो रहा है। कंबल वितरण का नेक काम किया गया। पूर्व के वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी पवित्र भावना से प्रेरित स्कूल प्रांगण में 250 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल देकर ठंड से जीवन-रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रधानाध्यापक एस.पी. यादव ने कहा कि केवल अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ त्योहार मनाना स्वार्थ है। हमें अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी समझनी होगी। किसी भी त्योहार के अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता की जाए तो आपकी खुशियां कई गुना बढ़ जाती है।
कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों ने डी.ए.वी परिवार का जय-जयकार किया साथ ही साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों संग सभी कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







