सारण में मुर्गी फार्म में लगीं आग ,4 हजार मुर्गी समेत लाखों की संपत्ति जली

छपरा।मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव में अवस्थित मुर्गी फार्म में भीषण आग लग गई।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मुर्गी फार्म बेन छपरा के पवन कुमार सिंह पिता मैनेजर सिंह की बताई गयी। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि अचानक आग की तेज लपटें उठने लगी जब तक ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया जाता आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया।
वही पवन कुमार सिंह ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और फार्म को जलाकर राख कर दिया जिसमें 4 हजार मुर्गी , मुर्गी के खाने वाला दाना दो लाख का और बर्तन 1 लाख रुपए का जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई पर जब तक फायर ब्रिगेड टीम पहुंचती तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। वहीं आपकों बता दें कि बीते साल भी बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी थी जिसमें भी लाखों की संपत्ति जली थी पर पीड़ित को कोई भी मुवाअजा नहीं मिल पाया है वहीं फिर से आग लग गई है जिंससे पीड़ित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



