बिहार

बिहार में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4500 से अधिक जगहों पर छापेमारी, 574 वाहन जब्त

थाना प्रभारियों के भूमिका की होगी जांच

पटना। खान एवं भूतत्व विभाग की तरफ से राज्य भर में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान शुरू किया गया है। विगत दिसंबर माह में राज्यभर में विभाग के स्तर से कुल 4 हजार 582 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें सर्वाधिक छापेमारियां औरंगाबाद (331) में की गई हैं। इस महीने अवैध परिवहन में संलिप्त कुल 574 वाहनों को जब्त किया गया है। एक माह में अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में कुल 248 प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं, जिसमें सर्वाधिक 15 गिरफ्तारियां पटना में हुई हैं।

विभाग ने जारी किया टॉल फ्री नंबर

उप-मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha Minister) के नेतृत्व में कुशल प्रबंधन एवं नियमित अनुश्रवण के फलस्वरूप खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा विगत दिसंबर महीने तक के वार्षिक राजस्व लक्ष्य के मुकाबले 102 प्रतिशत राजस्व हासिल कर लिया गया है। उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री श्री सिन्हा ने आमजन से अपील की है कि अवैध खनन, परिवहन अथवा भंडारण से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना खान एवं भू-तत्व विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर 0612-2215360, 94722 38821, 94731 91437 अथवा 9031035247 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों का उपयोग केवल विधिसम्मत, पारदर्शी एवं जनहित में सुनिश्चित किया जाएगा।

अब दिल्ली-यूपी, पंजाब तक चलेगी बिहार की नई AC बसें, होली से पहले 149 बसें सड़कों पर

थानाध्यक्षों की भूमिका की भी होगी जांच

उन्होंने कहा कि उनका विभाग स्पष्ट रूप से संदेश देना चाहता है कि राज्य में अवैध खनन और ओवरलोडिंग जैसे कार्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा सभी जिलों के खनन पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिस भी घाट पर अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि किसी भी थानाक्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें आती हैं, तो उस क्षेत्र के थाना प्रभारी की भूमिका की भी समीक्षा कर उच्च स्तरीय अधिकारियों को सूचित किया जाएगा, ताकि प्रशासनिक संलिप्तता की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जा सके।

सारण में राम जानकी मंदिर से लाखों रूपये की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

बिहार सरकार वृहद खनन पर विशेष ध्यान दे रही है, जिसके तहत राज्य में खनिज संसाधनों का व्यवस्थित और वैधानिक दोहन सुनिश्चित किया जा रहा है। वृहद खनन गतिविधियों के विस्तार से न केवल राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button