चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने शिशु को दिया जन्म

छपरा। चलती ट्रेन में एक महिला ने शिशु को जन्म दिया है। फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के प्रतिनिधि मंडल राजस्थान प्रवास के दौरान भारतीय रेल के माध्यम से दिल्ली से छपरा आने के क्रम में एक महिला की अचानक दर्द से चीखने की आवाज आई। महिला खतरा से बाहर थी ,उनके परिजनों द्वारा पता चला कि वे मां बनने वाली हैं तभी हमलेगो (FFI) ने अपने ट्विटर अकाउंट फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के माध्यम से भारतीय रेल के उच्चतर अधिकारी व रेलवे सेवा को सूचित किया।
बिना समय गंवाए रेलवे के डॉक्टर टीम पहुंचकर ट्रेन में ही सफलतापूर्वक बच्चा का जन्म दिलवाया। रेलवे अधिकारियों ने एंबुलेंस और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की. मां और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया.
दोनों बेहतर हैं. फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के प्रतिनिधियो ने इस त्वरित सहायता एवं देखभाल के लिए रेलवे टीम का आभार प्रकट किया है.”एक बार फिर भारतीय रेल पर हमें गर्व महसूस हुआ ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन



