सारण में बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 165 वाहनों से 4.11 करोड़ से अधिक की हुई वसूली

छपरा। सारण में अवैध बालू खनन परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा समय- समय पर विशेष अभियान चलाकर अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त बालू माफियाओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में माह जून- 2024 ( -01.06.24 से 30.06.24 तक) में जिला प्रशासन , पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग के पदाधिकारियों के साथ विशेष अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान सारण जिलान्तर्गत अवैध बालू परिवहन, भण्डारण एवं ओवरलोडिंग में कुल- 165 वाहन जप्त कर परिवहन एवं खनन विभाग के द्वारा कुल – 4,11,86,355 रू० /- का जुर्माना वसूला गया।
इस सम्बन्ध में सारण जिला अंतर्गत कुल – 99 काण्ड दर्ज कर 103 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व शेष फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है। सारण जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस आगे भी इस प्रकार का विशेष अभियान जारी रखेगी।
विशेष अभियान के दौरान की गई कार्रवाई :
1. काण्ड दर्ज:- 99
2. कुल गिरफ्तार अभियुक्त :- 103
3. जप्त वाहन :- 165
4. जप्त बालू :- 87,705 घनफीट
5. जुर्माना राशि(खनन/परिवहन ) :- 4,11,86,355 रू० /-
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







