सारण DM ने निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया आदेश

छपरा। सारण के डीएम अमन समीर ने बुधवार को रिविलगंज बाईपास निर्माण स्थल का स्थल निरीक्षण किया। इसके पूर्व भी डीएम के द्वारा रिविलगंज बाईपास निर्माण स्थल का भ्रमण कर निर्माण कार्य में आनेवाली समस्याओं का समाधान करने का निदेश दिया गया था। इसके पश्चात कुछेक समस्याओं के रह जाने की स्थिति में आज पुर्नभ्रमण किया गया।

बाईपास निर्माण कार्य में बाधक बन रहे वृक्षों को वन विभाग से नियमानुसार अनुमति लेकर कटवाने को निदेशित किया गया। अंचलाधिकारी रिविलगंज को रजिस्टर-2 का पुर्ननिर्माण करने का निदेश दिया गया। ततपश्चात रैयतो को वाजिब मुआवजा का भुगतान शिविर लगाकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को करने का निदेश दिया गया।
निर्माण कार्य में बाधक बनने वाले अवांछित तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई पुलिस बल के सहयोग से करने का निदेश डीएम के द्वारा दिया गया। उपस्थित संवेदक को तत्काल मिट्टी भराई का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



