
छपरा। सारण ज़िले के रिविलगंज नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 07, समसुद्दीनपुर गांव निवासी आयुष कुमार ने दिल्ली में आयोजित वुशू प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपने गांव, बल्कि पूरे बिहार और देश का नाम रौशन किया है। सब-जूनियर वर्ग में भाग लेते हुए आयुष ने चार अलग-अलग टीमों से मुकाबला कर शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दिल्ली के ताकटोरा स्टेडियम में 21-22 मई को आयोजित इस टूर्नामेंट में देशभर से युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसका आयोजन दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा किया गया। आयुष के शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष्य में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने उन्हें स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Bihar New Highway: 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे का तोहफा, 3700 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी
परिवार और गांव में खुशी की लहर
आयुष कुमार स्वर्गीय मुंसी प्रसाद के पोते और मनोज प्रसाद के पुत्र हैं। उनके पिता मनोज प्रसाद ने बताया कि आयुष शुरू से ही खेल और पढ़ाई दोनों में कड़ी मेहनत करते हैं। “वो स्कूल से लौटने के बाद भी खेल को समय देता है और अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह समर्पित रहता है,” उन्होंने कहा।
मार्केट में सुपर टेक्नोलॉजी से लेस Maruti Fronx हुई पेश भारी कम कीमत के साथ, करेंगी राज
आयुष की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर है। पड़ोसियों और परिजनों ने मिठाइयाँ बांटी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयुष के पड़ोस के दादा प्रमोद कुमार ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा, “हमारा बेटा एक दिन देश के लिए खेलेगा और तिरंगे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराएगा।”
आकर्षक लुक और बजट-फ्रेंडली कीमत में Oppo को टक्कर देने आया Vivo Y58 5G smartphone
खेल में भविष्य की मजबूत नींव
आयुष की यह जीत न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह सारण के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि मेहनत, लगन और समर्पण से कोई भी मंज़िल पाई जा सकती है। आने वाले समय में अगर सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें, तो आयुष जैसे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







