
छपरा। सारण में एक बार फिर अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेज पूर्व पंचायत के लेरुआ स्थित सुरेश महतो के चिमनी पर घटित हुई है। घटना बीती रात्रि करीब 9:00 की बताई जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है की बाइक पर सवार कुछ अपराधी चिमनी पर पहुंचे जहां चार मजदूर काम कर रहे थे अपराधियों के द्वारा बीड़ी की मांग की गई जिस पर मजदूर ने कहा कि हम बीड़ी नहीं पीते हैं तब उसे नीचे बुलाया गया जैसे ही मजदूर नीचे आया उसके सीने में सटाकर गोली मार दी गई। गोली लगते ही मजदूर फिर वापस ऊपर गया और गिर कर दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान यूपी के इलाहबाद जिले के कुशाम्भी निवासी राकेश पासी के 23 वर्षीय पुत्र ललन कुमार उर्फ़ लवलीन के रूप में की गयी है।। लवलीन 15 दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए आया था। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



