निगम सरकार बनते ही टैक्स वसूल रही कंपनी का टेंडर करेंगे रद्द: चांदनी प्रकाश

आम जनता को दिया जाएगा टैक्स से राहत
जनता को अधिक टैक्स देने की समस्या से मिलेगा छुटकारा
छपरा। छपरा नगर निगम मेयर उपचुनाव को लेकर 22 जनवरी को मतदान होना है। ऐसे में प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर आम जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उससे निजात दिलाने का आश्वासन भी दे रहे हैं। छपरा नगर निगम मेयर पद पर भाग्य आजमा रही समाजसेवी इंजीनियर चांदनी प्रकाश भी लगातार जनता के बीच जा रही है और उनकी समस्याएं सुन रही है। इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने कहा कि अधिकतर जनता की समस्या है कि नगर निगम द्वारा पहले से अधिक टैक्स वसूला जा रहा है। नगर निगम द्वारा टैक्स में बढ़ोतरी किया जाना आम जनता की यह मुख्य समस्या है। उन्होंने कहा कि निगम सरकार बनते हैं छपरा नगर निगम क्षेत्र में टैक्स वसूल रही कंपनी का टेंडर रद्द किया जाएगा. नए सिरे से नगर निगम के द्वारा ही टैक्स की वसूली की जाएगी तथा जो बढ़ोतरी की गई है.उसे कम कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो स्थानीय लोग कंपनी में काम कर रहे हैं उन्हें नगर निगम अलग से बहाल करेगा. उन्होंने कहा कि यह आम जनता तथा दुकानदारों के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोगुना टैक्स चुकाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में समस्याओं की कमी नहीं है। कहीं सड़क तो कहीं नल तथा कहीं साफ सफाई की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। नगर निगम द्वारा डेढ़ करोड़ की सफाई पर खर्च करने के बावजूद भी पूरे बिहार में 15 नंबर पर स्वच्छता रैंकिंग में स्थान छपरा नगर निगम को मिला है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर मैं मेयर बन जाती हूं तो इन सभी समस्याओं का समाधान करूंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







